रुड़की,22 जनवरी (आरएनएस)। डीएम के निर्देश पर एआरटीओ सड़क सुरक्षा को लेकर क्षेत्र से गुजरने वाले सभी स्टेट हाईवे का सर्वे कराएगा। इसके तहत दुर्घटना संभावित क्षेत्रों यानी ब्लैक स्पॉट की पहचान की जाएगी। ताकि समय रहते सुधारात्मक कदम उठाकर हादसों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। सर्वे के दौरान यह देखा जाएगा कि कहीं सड़क किनारे खतरनाक स्थिति में पेड़ या बिजली के खंभे तो खड़े नहीं हैं, कहीं सड़क पर अचानक कट, तीखा मोड़ या गड्ढे तो नहीं हैं, जिससे वाहन चालकों को दूर से दृश्यता न मिल पाने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसके साथ ही पूर्व में हुई दुर्घटनाओं का रिकॉर्ड भी खंगाला जाएगा, ताकि बार-बार हादसे होने वाले स्थानों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित किया जा सके।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

