भोपाल 22 जनवरी (आरएनएस)।महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी, उच्च गुणवत्ता, बहुविषयक एवं नवाचार आधारित शिक्षा एक ही जगह पर ऑनलाइन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा स्वयं (स्ङ्ख्रङ्घ्ररू स्ह्लह्वस्र4 ङ्खद्गड्ढह्य शद्घ ्रष्ह्लद्ब1द्ग–रुद्गड्डह्म्ठ्ठद्बठ्ठद्द द्घशह्म् ङ्घशह्वठ्ठद्द ्रह्यश्चद्बह्म्द्बठ्ठद्द रूद्बठ्ठस्रह्य) पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विषयों में उच्च गुणवत्ता वाले ऑनलाइन पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उच्?च शि?क्षा विभाग द्वारा स्?वयं पोर्टल पर विद्यार्थियों का नि?शुल्?क पंजीयन कराया जा रहा है। इन पाठ्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी को उत्कृष्ट, सरल एवं समावेशी शिक्षण सामग्री तक समान रूप से पहुंच प्रदान करना है। स्वयं पोर्टल का लाभ अधिक से अधि?क विद्यार्थियों को मिल सके, इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा पोर्टल पर विद्यार्थियों का पंजीयन सुनिश्चित कराने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक विद्यार्थी का स्वयं पोर्टल पर न्यूनतम एक विषय में पंजीयन अनिवार्य होगा। जनवरी 2026 के लिए पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जिसमें विद्यार्थी अपनी रुचि एवं शैक्षणिक आवश्यकता के अनुरूप संबंधित पाठ्यक्रम का चयन कर पोर्टल की लिंक के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं।
विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. दिवा मिश्रा ने बताया कि स्वयं पोर्टल से विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी, गुणवत्तापूर्ण, बहुविषयक एवं नवाचार आधारित शिक्षा का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी शैक्षणिक दक्षता, कौशल विकास एवं रोजगार की संभावनाओं में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि पंजीयन प्रक्रिया को समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिये सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

