मुंबई,24 जनवरी। भारत महिला टीम विमेंस प्रीमियर लीग डब्ल्यूपीएल के बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है. जहां वो तीन वनडे, तीन टी20 और टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी. वनडे और टी20 स्क्वाड का ऐलान पहले किया जा चुका है अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआईढ्ढ) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए महिला टीम की घोषणा की है. जिसमें कई नए चेहरे भारतीय रेड-बॉल सेटअप में शामिल हुए. इसके अलावा बोर्ड ने आने वाले एशियन क्रिकेट काउंसिल राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भी इंडिया ए टीम का भी ऐलान कर दिया है.
इस भारतीय महिला टेस्ट टीम में कई नए खिलाड़ी शामिल हैं. ऑलराउंडर अमनजोत कौर और वनडे टीम में ओपनर प्रतीका रावल को पहली बार टीम में शामिल किया गया है, जबकि क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा और सायाली सतघरे को भी टेस्ट सेटअप में बतौर गेंदबाज पहली बार शामिल किया गया है.
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, विमेंस सिलेक्शन कमिटी ने ऑस्ट्रेलिया विमेंस के खिलाफ एकमात्र पर्थ टेस्ट के लिए इंडिया की टीम चुनी है, जो व्हाइट-बॉल सीरीज के बाद खेला जाएगा. यह टेस्ट 6 से 9 मार्च 2026 तक खेला जाएगा.
बोर्ड ने यह भी बताया कि विकेटकीपर-बैटर जी कमलिनी चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान इंडिया की व्हाइट-बॉल टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी. टी20 और वनडे के लिए उनकी जगह उमा छेत्री को चुना गया है. कमलिनी हाल ही में चोट के चलते मुंबई इंडियंस की डब्ल्यूपीएल टीम से बाहर हो गई थीं, और उनकी जगह वैष्णवी शर्मा को टीम में शामिल किया गया.
भारतीय महिला टेस्ट टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेट कीपर), प्रतीक रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा, सायाली सतघरे.
इसके अलावा विमेंस सिलेक्शन कमिटी ने थाईलैंड में टी20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले राइजिंग स्टार विमेंस एशिया कप के लिए भी एक मजबूत इंडिया ए टीम चुनी है. जिसमें राधा यादव को टीम का कप्तान बनाया गया है.
हुमैरा काजी, वृंदा दिनेश, अनुष्का शर्मा, दीया यादव, तेजल हसबनीस, नंदनी कश्यप (विकेटकीपर), ममता एम (विकेटकीपर), राधा यादव (कप्तान), सोनिया मेंधिया, मिन्नू मणि, तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर, जिंतामणी कलिता, नंदनी शर्मा.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

