नई दिल्ली,24 जनवरी (आरएनएस)। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने आधिकारिक तौर पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को बता दिया है कि भारत और श्रीलंका की मेजबानी में अगले महीने से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप-2026 में उसकी जगह स्कॉटलैंड को जगह दे दी गई है।
सूत्रों ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है।
आईसीसी ने ये फैसला बांग्लादेश के सुरक्षा के कारण वर्ल्ड कप मैचों के लिए भारत न आने के फैसले के बाद लिया है। बीसीबी ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल-2026 से बाहर किए जाने के बाद ये रुख अपनाया था। ऐसा पता चला कि आईसीसी चेयरमैन जय शाह इस समय दुबई में हैं और बीसीबी चेयरमैन अमिनुल इस्लाम बुलबुल को एक आधिकारिक इमेल भेजा जा चुका है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

