साल 2026 की मच अवेटेड फिल्म बॉर्डर 2Ó आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। इस वॉर ड्रामा फिल्म में नवोदित अभिनेत्री मेधा राणा भी नजर आई हैं। मेधा फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट नजर आई हैं। फिल्म के टीजर के बाद से ही मेधा राणा सुर्खियों में हैं और अब रिलीज के बाद लोग मेधा राणा के बारे में जानना चाहते हैं। यहां जानिए मेधा राणा के शुरुआती जीवन, करियर की शुरुआत और पढ़ाई के बारे में
25 दिसंबर 1999 को जन्मी मेधा एक ऐसे परिवार में पली-बढ़ीं, जिसका सार्वजनिक क्षेत्र से गहरा संबंध था। उनके पिता सुनील राणा सरकारी कर्मचारी हैं। उनकी मां ऋतु राणा ने स्किल्स एकेडमी शख्सियत की सह-स्थापना की है और उनकी एक बहन हैं, जिनका नाम प्रियंका राणा है।
मेधा ने चंडीगढ़ के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। उसके बाद बेंगलुरु के आर्मी पब्लिक स्कूल में दाखिला लिया। बाद में उन्होंने बेंगलुरु के क्राइस्ट यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री हासिल की। यहीं से उनके अंदर मॉडलिंग और एक्टिंग में जाने की जिज्ञासा बढ़ी।
बॉर्डर 2Ó से सुर्खियां बटोरने वाली मेधा राणा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2022 में आई वेब सीरीज लंदन फाइल्सÓ से की थी। इस सीरीज में उनके साथ अभिनेता अर्जुन रामपाल प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने नेटफ्लिक्स की सीरीज फ्राइडे नाइट प्लान में बाबिल खान के साथ अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा मेधा कई ब्रांड्स के विज्ञापनों में भी नजर आई हैं। अब बॉर्डर 2Ó जैसी बड़ी फिल्म में नजर आने के बाद मेधा के करियर को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
मेधा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर प्रमोशनल पोस्ट के अलावा भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। 26 साल की अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर 212के फॉलोअर्स हैं।
बॉर्डर 2Ó में मेधा राणा वरुण धवन के साथ प्रमुख भूमिका में नजर आई हैं। फिल्म में मेधा ने धन्नो देवी दाहिया का किरदार निभाया है। वो वरुण धवन के किरदार परमवीर चक्र विजेता होशियार सिंह दहिया की पत्नी की भूमिका में हैं। फिल्म में मेधा की मासूमियत को काफी पसंद किया जा रहा है।
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित बॉर्डर 2Ó एक वॉर ड्रामा फिल्म है। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित इस फिल्म में सनी देओल प्रमुख, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने असल किरदार निभाए हैं। इसके अलावा फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी अहम भूमिकाओं में हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

