सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 बीती 23 जनवरी को रिलीज हो गई है. बॉर्डर 2 ने भार में पहले दिन 32.10 करोड़ रुपये से खाता खोला है. बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है और आने वाले दो हफ्तों तक फिल्म धमाकेदार कमाई करने वाली है. बॉर्डर 2 को लेकर देशभर में खूब क्रेज है और इस क्रेज के बीच साउथ सिनेमा से 15 साल पुरानी एक ऐसी फिल्म री-रिलीज हुई है, जिसने अपनी पहले दिन की कमाई से बॉक्स ऑफिस हिला डाला है.
बात हो रही है साउथ सुपरस्टार अजित कुमार की एक्शन थ्रिलर फिल्म मनकथा की. मनकथा का निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया था. अजित के करियर की 50वीं फिल्म मनकथा साल 2011 में रिलीज हुई थी. सैकनिल्क की मानें तो मनकथा ने अपनी री-रिलीज के लिए बुक माय शो पर अकेले तमिल में एडवांस बुकिंग में 2.25 करोड़ रुपये कमाए हैं. मनकथा ने एडवांस बुकिंग की कमाई से थलपति विजय की घिली की री-रिलीज की एडवांस बुकिंग की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मनकथा ने पहले दिन के लिए बुक माय शो पर 1 लाख टिकट सेल किए है. पहले दिन फिल्म का फुटफॉल 50.19 दर्ज हुआ है, जोकि मॉर्निंग शो का है. सैकनिल्क की मानें तो फिल्म मनकथा ने अपनी री-रिलीज के पहले दिन भारत में अनुमानित 4 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया है.
मनक तमिलनाडु के साथ-साथ कर्नाटक में कमा रही है. कर्नाटक में फिल्म ने पहले दिन 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. ऐसा करके मनकथा कर्नाटक में तीसरी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर बन गई है. पहले नंबर पर रजनीकांत की पेडय्पा और थलपति विजय की घिली है. बात करें मनकथा के री-रिलीज सेलिब्रेशन की तो अजित के फैंस का जश्न थिएटर्स में देखते ही बन रहा है. अजित के फैंस ने उनके पोस्टर पर दूध चढ़ाया और जमकर सेलिब्रेशन किया. दर्शक अपनी सीट और स्क्रीन के पास जाकर नाच रहे हैं और बाहर खूब पटाखे भी जला रहे हैं.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

