बॉर्डर 2 को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है और इसी बदौलत ने फिल्म ने शानदार ओपनिंग भी ली है. बीती 23 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर 2 ने अपनी रिलीज का पहला दिन पूरा कर लिया है. पहले ही दिन बॉर्डर 2 ने अपनी कमाई से धमाका कर दिया है. हालांकि फिल्म ने उम्मीद से कम कमाई की है, लेकिन बॉर्डर 2 का खाता अच्छी खासी रकम से खुला है. बॉर्डर 2 सनी के करियर की दूसरी बिगेस्ट ओपनिंग फिल्म बन गई है. चलिए जानते हैं बॉर्डर 2 ने अपने पहले दिन की कमाई से किन-किन फिल्मों का पीछे छोड़ा है.
सैकनिल्क की मानें तो फिल्म बॉर्डर 2 ने पहले दिन भारत में 30 करोड़ रुपये से खाता खोला है. पहले दिन हिंदी पट्टी में फिल्म का कुल ऑक्यूपेंसी रेट 32.10 फीसदी दर्ज हुआ है. इसमें मॉर्निंग शो में 19.46 फीसदी, ऑफ्टरनून शो में 26.33 फीसदी, इवनिंग शो में 34.55 फीसदी और नाइट शो में 48.06 फीसदी दर्ज हुआ है. सनी देओल बॉर्डर 2 की पहले दिन की कमाई से अपनी मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर 2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए हैं. बता दें बॉर्डर (1997) ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये से खाता खोला था. 12 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म बॉर्डर ने 66.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.
साल 2023 में रिलीज हुई गदर 2 ने पहले ही दिन 40 करोड़ रुपये से ज्यादा से खाता खोला था, लेकिन बॉर्डर 2 ने सनी की फिल्म जाट को जरूर पीछे छोड़ दिया था. जाट ने 10 से 11 करोड़ रुपये से खाता खोला था. इसी के साथ फिल्म बॉर्डर 2 ने डे कलेक्शन से साल 2025 की सबसे कमाऊ फिल्मों में शामिल धुरंधर (28 करोड़ रुपये) और सैयारा (21 करोड़ रुपये) की ओपनिंग कमाई को पीछे छोड़ दिया है.
अब बॉर्डर 2 के पास एक हॉलीडे वीकेंड हैं, जिसमें उसके पास मौका है मोटा पैसाना कमाने का. अब देखना हो कि अपने पहले वीकेंड में बॉर्डर 2 भारत में 100 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये कमा पाएगी या नहीं?, क्योंकि फिल्म को सोलो रिलीज मिली है, जिससे उसे बड़ा फायदा मिल सकता है. अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी फिल्म को फिल्म डायरेक्टर निधि दत्ता की बेटी ने डायरेक्ट किया है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

