रुड़की,25 जनवरी (आरएनएस)। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर समाजसेवी अंकुश राज के नेतृत्व में रुड़की में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ पुरानी तहसील स्थित विश्वकर्मा चौक से हुआ। ढोल-नगाड़ों की देशभक्ति धुनों के बीच निकली तिरंगा यात्रा इमली चौक, बीटी गंज बाजार से होते हुए चंद्रशेखर चौक पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान लोगों को तिरंगे भी बांटे गए। देशभक्ति के नारे लगाए गए। यात्रा के दौरान अंकुश राज, यात्रा में शामिल लोगों ने दुकानदारों और राहगीरों को तिरंगे का पटका पहनाया। इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए। साथ ही सभी से गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाने की अपील की गई। चंद्रशेखर चौक पहुंचकर अंकुश राज ने शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतंत्र और कर्तव्यों की याद दिलाने वाला पर्व है। युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए उन्होंने एकता, अखंडता और भाईचारे को भारत की सबसे बड़ी ताकत बताया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

