ऋषिकेश,25 जनवरी (आरएनएस)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बातÓ के 130वें संस्करण का प्रसारण देखा और सुना। भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि मन की बात जनसंवाद का सशक्त माध्यम है। डोईवाला और माजरी मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से मोदी के मन की बात को सुना। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडिय़ाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंच रहा है। मन की बात के माध्यम से संगठन और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलती है तथा जनसंपर्क को मजबूती मिलती है। डोईवाला मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात देशवासियों को सकारात्मक सोच, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित करती है। मौके पर माजरी मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी, डोईवाला पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, भाजपा जिला महामंत्री दीवान सिंह रावत, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा चन्द्रभान पाल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ममता नयाल, मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी, मंडल महामंत्री पंकज रावत, ललित पंत, मनीष क्षेत्री, धीरज कश्यप, रमेश राठौर, पुष्पा पुंडीर, अशोक कुमार, महामंत्री आदेश पंवार, मनमोहन नौटियाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष नितिन कोठारी, पी श्याम, प्रदेश युवा मंत्री डॉ. अजय उनियाल, पुरुषोत्तम डोभाल, संजय चमोली, पूनम तोमर, कृष्णा तरियाल, शिव सैनी, तुषार नेगी,आदर्श, रविंद्र थंडिय़ल, तुषार नेगी, सन्नी, हिमांशु आदि रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

