रायपुर, 28 जनवरी (आरएनएस)। न्यू साकेत विहार चंगोराभाठा स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने नकदी 2500 सहित चांदी के जेवर पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर डीडीनगर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी आदित्य नारायण सिंह 37 वर्ष न्यू साकेत विहार चंगोराभाठा का रहने वाला है। प्रार्थी ने थाना में शिकायत किया कि अज्ञात चोर ने उसके सूने मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे नकदी 2500 सहित चांदी के जेवर पार कर दिए। चोरी गए जुमला कीमती करीब 5 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
बंछोर
०००


















