बिलासपुर 28 जनवरी 2026(आरएनएस) स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत हो रहे सौंदर्याकरण कार्यों से शहर की तस्वीर भले ही बदल रही हो, लेकिन कई जगह आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला उस्लापुर रेलवे क्रॉसिंग चौक का सामने आया है, जहां रेलवे निर्माण कार्य के दौरान सड़क को अत्यधिक संकीर्ण कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग को मोड़ के पास ही छोटा कर दिया गया है, जिससे रोज़ाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। दोपहिया, चारपहिया वाहन और पैदल चलने वालों के लिए यह रास्ता बेहद खतरनाक बन चुका है। स्थिति यह है कि हर घंटे ट्रैफिक व्यवस्था भी चरमरा गई है और लोगों को अपने गंत्य तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है। उस्तापुर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य एवं व्यापारी संघ के अध्यक्ष किशोर कछवाहा ने रेलवे प्रशासन और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल से मांग की है कि चौक का शीघ्र चौड़ीकरण किया जाए तथा हाई मास्क लाइट लगाई जाए, ताकि रात्रि में भी यातायात सुरक्षित रह सके।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

