सिरसा 28 जनवरी (आरएनएस)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्थित एडीआर सेंटर के कॉन्फ्रेंस हॉल में बुधवार को जिला प्रशासन, बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण कार्यालय, पुलिस अधिकारियों तथा किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों के लिए जागरूकता वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि वर्कशॉप में पैनल अधिवक्ता बलबीर कौर गांधी तथा सहायक एलएडीसी देवेंदर कौर ने उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनों एवं योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर किशोर न्याय अधिनियम (जेजे एक्ट), एंटी ड्रग एवं ड्रग-फ्री हरियाणा मिशन, पोक्सो अधिनियम, कार्यस्थल पर यौन उत्पीडऩ से संबंधित कानून, डिजिटल दुनिया का सुरक्षित प्रबंधन, बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, नशा मुक्ति, तस्करी एवं व्यावसायिक यौन शोषण योजना-2015, उत्तर प्रदेश राज्य बनाम अजमल बेग मामले का निर्णय तथा दहेज निषेध अधिनियम पर विस्तार से जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इन कानूनों की सही जानकारी और प्रभावी क्रियान्वयन से समाज में अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है और पीडि़त को समय पर न्याय दिलाया जा सकता है।
सिरसा, 28 जनवरी। फोटो 03
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

