सिरसा 28 जनवरी (आरएनएस)। इंडियन स्पेस वीक के अवसर पर ड्रोन टेक्नोलॉजी विषय पर एक विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रभांशु कुमार उपस्थित रहे, जबकि आयोजन का समन्वय डॉ. अनिल धानुका द्वारा किया गया।इस कार्यशाला में दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं जम्मू से अनेक शिक्षकों, इंजीनियरों तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों को ड्रोन तकनीक के सिद्धांत, उसके व्यावहारिक उपयोग तथा भविष्य में इसकी संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।विशेषज्ञों ने ड्रोन टेक्नोलॉजी के बढ़ते महत्व, अनुसंधान एवं औद्योगिक क्षेत्रों में इसके उपयोग के साथ-साथ अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्र में इसकी भूमिका पर भी प्रकाश डाला। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस सफल आयोजन के लिए डॉ. अनिल धानुका को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।आयोजकों के अनुसार, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान के सहयोग से भविष्य में भी इस प्रकार की तकनीकी कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता रहेगा, जिससे विद्यार्थियों एवं पेशेवरों को आधुनिक तकनीकों से जोडऩे का अवसर मिलता रहे। इस अवसर पर डॉ धानुका ने विश्वविधालय द्वारा ऑनलाइन कोर्सेज पर भी प्रकाश डाला कि अब विद्यार्थी या पेशेवर व्यक्ति ,सरकारी कर्मचारी भी ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से अपने घर अपने काम के साथ ऊंच शिक्षा प्राप्त कर सकता है
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

