भोपाल 28 जनवरी (आरएनएस)।महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दु:खद एवं पीड़ादायक है। उनके निधन से सार्वजनिक जीवन में एक अनुभवी, कर्मठ एवं जनसेवा के प्रति समर्पित नेतृत्व का अभाव उत्पन्न हुआ है।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा की अजीत पवार ने अपने सार्वजनिक जीवन में जनकल्याण, प्रशासनिक दक्षता एवं विकासोन्मुख दृष्टिकोण के साथ महाराष्ट्र की सेवा की। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
देवड़ा ने दुख की इस घड़ी में ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजन, सहयोगियों एवं समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं।

