0-राज्यपाल ने किया अनुमोदन, सचिव ने जारी किया अधिसूचना
0-बजट सत्र के दौरान होंगी कुल 15 बैठकें
0-वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया जाएगा
रायपुर, 29 जनवरी (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगा। इस दौरान 15 बैठकें होंगी। इस सत्र में वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश किया जाएगा। बजट में विपक्ष द्वारा सरकार को गिरती कानून व्यवस्था शराब खनिज माफिया सहित धान खरीदी में अव्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा जाएगा।
विधानसभा सचिवालय के सचिव दिनेश शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा की गई अनुशंसा के पश्चात राज्यपाल रमेन डेका के अनुमोदन के पश्चात अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसमें पहले बजट सत्र 23 फरवरी से 25 मार्च तक प्रस्तावित किया गया था, जिसे अब 23 फरवरी से लेकर 20 मार्च तक कर दिया गया है, इसमें कुल 15 बैठके होगी। विधानसभा सचिवालय के अनुसार इस सत्र में राज्य शासन का आम बजट पेश किया जाएगा। यह बजट गरीब डेढ़ लाख करोड़ का होगा। राज्य में विभिन्न विषयों पर प्रश्र लगाने के लिए कल से विधानसभा में तैयारी शुरू हो जाएगी। राज्य में विधानसभा का आधुनिकीकरण कर दी गई है, जिसके कारण यहां सभी प्रश्र ऑनलाईन लगाए जा रहे हैं। इस अवसर पर राज्यपाल का पहले अविभाषण होगा, इसके पश्चात अन्य वित्तीय एवं शासकीय कार्य संपादित किए जाएगे।
होली पर रहेगा अवकाश
विधानसभा सचिवालय के सचिव दिनेश शर्मा के अनुसार होली 4 मार्च को है, इसलिए 28 फरवरी से लेकर 8 मार्च तक विधानसभा का अवकाश रहेगा। इसके पश्चात विधानसभा की कार्रवाई शुरू होगी। विपक्ष द्वारा ध्यानाकर्षण तथा स्थगन प्रस्ताव लाया जाएगा। वर्तमान में भाजपा के अजय चन्द्राकर ही सरकार को घेर रहे हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से भूपेश बघेल सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों का विरोध करते हैं।
प्रश्रों के लिए विभागवार नियम
विधानसभा सचिवालय के अनुसार सभी विभागों के लिए प्रश्र पूछने का नियत तय किए गए हैं, जिसके अनुसार भारसाधक मंत्री प्रश्रों का जवाब देंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों और समितियों की रिपोर्ट पेश की जाएगी। पहले दिन सर्वदलीय बैठक रखी जाएगी, जिसमें विधानसभा की संचालन के लिए नीति तय की जाएगी। नए विधानसभा के लिए सुरक्षा के तथा प्रवेश के लिए पास की व्यवस्था की जा रही है। विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा के अनुसार सत्र में सभी तैयारियां पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है।
आर. शर्मा
०००

