छपरा, 30 (आरएनएस) । भाजपा नेता और प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह ने छपरा पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरवांगी का स्वागत किया। उन्हें बड़ा माला और बाबा हरिहरनाथ का प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक केदार सिंह, विधायक जनक सिंह, विधायक मंटू सिंह, विधायक विनय सिंह, जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह और अन्य नेता उपस्थित थे। भाजपा नेता राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में मजबूत होगी और कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सरवांगी के नेतृत्व में पार्टी नए ऊंचाइयों को हासिल करेगी। इस अवसर पर सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

