नई दिल्ली, 30 जनवरी (आरएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु द्विवेदी ने आज नई दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस के शासन मॉडल की आलोचना करते हुए कहा कि जहां भाजपा सरकारें विकास, पारदर्शिता और समाज कल्याण पर केंद्रित रही हैं, वहीं कांग्रेस जहां भी सत्ता में आई, वहां भ्रष्टाचार, शराब और जुआ जैसे घोटालों और सत्ता संघर्षों का माहौल देखने को मिला है। डॉ. द्विवेदी ने कर्नाटक में 6000 करोड़ के शराब घोटाले, ऑनलाइन सट्टेबाजी और दलित कल्याण योजनाओं में घोटाले का उदाहरण दिया। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर भी आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक स्वार्थ के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता किया गया।
भाजपा सांसद ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता आगामी चुनावों में भाजपा को निर्णायक जनादेश देगी। डॉ. सुधांशु द्विवेदी ने कहा कि हाल ही में कोलकाता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल सरकार को एक कड़ा निर्देश दिया है कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बल द्वारा फें संधार् के कार्य के लिए, जहां पश्चिम बंगाल के कई जिले आते हैं, वहां भू-आबंधन की प्रक्रिया को तत्काल पूरा किया जाए और 31 मार्च 2026 तक इसे सुनिश्चित किया जाए। यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन साथ ही यह एक अत्यंत दुखद और विचलित करने वाला प्रश्न भी खड़ा करता है। यह निर्णय स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में देश की सीमाओं की सुरक्षा को दांव पर लगाकर, घुसपैठियों के वोट के लालच में और राजनीतिक स्वार्थ के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

