रुड़की,30 जनवरी (आरएनएस)। कोतवाली में रविदास जयंती को लेकर बैठक आयोजित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक एवं सर्किल ऑफिसर मंगलौर विवेक कुमार ने गणमान्य लोगों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को रविदास जयंती शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रविवार को मंगलौर कोतवाली में संत रविदास जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों, शोभायात्रा और अन्य धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीओ विवेक कुमार ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि जयंती के उत्सव में उमंग और उत्साह के साथ-साथ शांति और सद्भाव बनाए रखा जाए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

