चमोली,30 जनवरी (आरएनएस)। प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र आयोजन की संभावना को देखते हुए लोनिवि भी अलर्ट मोड पर है। इसके लिए लोनिवि ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सत्र के दौरान भराड़ीसैंण विधानसभा क्षेत्र में जंगलचट्टी, दिवालीखाल, गैरसैंण और विधानसभा गेट आदि स्थानों पर बैरिकेडिंग के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाती है। वहीं सत्र में आने वाले विधायक, मंत्री, अधिकारी, पुलिस जवान सहित अन्य लोगों के आवास व्यवस्था आदि की आवश्यकता पड़ती है। इसके तहत लोनिवि टेंडर प्रकिया से यह सभी व्यवस्थाएं कराता है। वहीं लोनिवि गैरसैंण के अधिशासी अभियंता जेपी थपलियाल का कहना है कि सत्र की व्यवस्थाओं के लिए धनराशि अधिक लगती है। ऐसे में टेंडर प्रक्रिया के तहत निविदाएं आमंत्रित की जाती हैं पहले के सत्रों को देखते हुए अभी से तैयारियां शुरू की जा रही हैं। यदि बजट सत्र के लिए तिथि घोषित होती है जो तुरंत काम शुरू कर दिए जाएंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

