देहरादून,30 जनवरी (आरएनएस)। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के आह्वान पर प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज हो रहा है। शुक्रवार को राजधानी देहरादून के बसंत विहार स्थित टाउन प्लान कार्यालय में आयोजित गेट मीटिंग के दौरान अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया। बैठक का संचालन करते हुए अराजपत्रित कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिव प्रकाश नैथानी ने कहा कि परिषद की ओर से उठाया गया हर कदम कर्मचारियों के व्यापक हित में है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उनका संघ इस लड़ाई में परिषद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। संयुक्त कर्मचारी परिषद के प्रदेश कोषाध्यक्ष रविंद्र चौहान ने कहा कि उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों में आंदोलन को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि अराजपत्रित संघ परिषद का मुख्य आधार है। अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर रहे हैं, ऐसे में सरकार को जल्द ही मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेना होगा। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपेंद्र दमयंती, प्राची और अविनाश आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

