भोपाल।(आरएनएस)।प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में सम्पूर्ण देश में 2 मिनट का मौन रखा जाता है।
इसी क्रम में आज 30 जनवरी दिन शुक्रवार को प्रात: 11:00 बजे नवीन पुलिस मुख्यालय परिसर, भोपाल में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना सहित अन्?य वरिष्?ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

