दुबई 31 जनवरी । जहां एक तरफ पूरी दुनिया में सोने के भाव आसमान छू रहे हैं और आम आदमी के लिए एक छोटी सी अंगूठी खरीदना भी सपना होता जा रहा है, वहीं दुबई ने अपनी रईसी का एक ऐसा नमूना पेश किया है जिसे सुनकर दुनिया हैरान है। विलासिता और भव्यता के लिए मशहूर इस शहर में अब दुनिया की पहली ऐसी सड़क बनने जा रही है, जो सोने की चमक से गुलजार होगी। दुबई के शेख ‘द गोल्ड डिस्ट्रिक्टÓ (ञ्जद्धद्ग त्रशद्यस्र ष्ठद्बह्यह्लह्म्द्बष्ह्ल) नाम से एक ऐसा प्रोजेक्ट ला रहे हैं जो अमीरात की भव्यता में चार चांद लगा देगा। यह खबर ऐसे समय में आई है जब दुनिया महंगाई की मार झेल रही है, लेकिन दुबई ने साबित कर दिया है कि विलासिता के मामले में उसका कोई सानी नहीं है।
क्या है ‘द गोल्ड डिस्ट्रिक्टÓ का मेगा प्लान?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दुबई के प्रॉपर्टी डेवलपर ‘इथरा दुबईÓ ने इस ऐतिहासिक योजना की घोषणा की है। यह सड़क दुनिया में अपनी तरह का इकलौता प्रोजेक्ट होगी। इसका मुख्य मकसद दुबई को सोने और ज्वैलरी कारोबार का विश्व का सबसे बड़ा केंद्र बनाना है। यह केवल एक सड़क नहीं, बल्कि एक विशाल कमर्शियल हब होगा। यहां सिर्फ सोने की दुकानें नहीं होंगी, बल्कि परफ्यूम, कॉस्मेटिक्स और लाइफस्टाइल कैटेगरी की 1,000 से ज्यादा रिटेल दुकानें भी खुलेंगी। इस जगह को पर्यटकों, खरीदारों और प्रोफेशनल्स को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए बेहद खास तरीके से डिजाइन किया जा रहा है, जिससे यह वैश्विक नक्शे पर एक लैंडमार्क बन सके।
भारतीय ब्रांड्स का दिखेगा जलवा, खुलेंगे भव्य स्टोर
दुबई के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में भारतीय ज्वेलर्स की भी बड़ी हिस्सेदारी देखने को मिलेगी। रिपोर्ट्स बताती हैं कि यहां दुनिया भर के नामी ब्रांड्स के साथ-साथ भारत के दिग्गज भी अपनी धाक जमाएंगे। जवहारा ज्वैलरी और अल रोमाइजन के अलावा, भारत के मशहूर ब्रांड्स जैसे मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स और तनिष्क ज्वैलरी भी यहां अपने स्टोर खोलेंगे। विशेष रूप से जोयलुक्कास (छ्वश4ड्डद्यह्वद्मद्मड्डह्य) ने तो यहां मिडिल ईस्ट का अपना सबसे बड़ा फ्लैगशिप स्टोर खोलने की तैयारी कर ली है, जो करीब 24,000 स्क्वायर फुट में फैला होगा। चूंकि दुबई भारतीय ज्वैलरी के लिए एक बहुत बड़ा बाजार है, इसलिए यह प्रोजेक्ट भारतीय व्यापारियों के लिए भी एक बड़ा अवसर लेकर आ रहा है।
डेरा बनेगा लग्जरी का नया केंद्र, ठहरने के लिए बनेंगे आलीशान होटल
यह भव्य स्ट्रीट दुबई के डेरा (ष्ठद्गद्बह्म्ड्ड) इलाके में बनाई जाएगी, जो ऐतिहासिक रूप से सोने के व्यापार का गढ़ रहा है। अब इस इलाके को और भी ज्यादा हाई-टेक और सुविधाजनक बनाया जा रहा है। प्रोजेक्ट के तहत, यहां व्यापार करने आने वाले अंतरराष्ट्रीय मेहमानों और ट्रेड पार्टनर्स की सुविधा का खास ख्याल रखा गया है। इसके लिए यहां छह आलीशान होटल बनाए जाएंगे जिनमें 1,000 से ज्यादा गेस्ट रूम होंगे। इसका सीधा उद्देश्य खरीदारों को रुकने और व्यापार करने में आसानी प्रदान करना है, जिससे दुबई का टूरिज्म सेक्टर भी एक नई ऊंचाई पर पहुंच सके।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

