सम्बंधित अधिकारी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी कार्यों को आयोग के द्वारा निर्धारित समय सीमा में यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें
प्रयागराज,31 जनवरी (आरएनएस)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोग के निर्देशानुसार शनिवार को अर्ह मतदाताओं का मतदाता सूची में पंजीकरण कराने हेतु चलाये गये विशेष अभियान के दृष्टिगत तहसील सदर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-261, इलाहाबाद पश्चिम क्षेत्रान्तर्गत स्थित बूथ-उच्च प्राथमिक विद्यालय हरवारा (द्वितीय), कम्पोजिट विद्यालय, नगर क्षेत्र में बीएलओं के द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान तहसील सदर के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-261, इलाहाबाद पश्चिम स्थित बूथ- उच्च प्राथमिक विद्यालय हरवारा (द्वितीय) में भाग संख्या-126 के बीएलओ विश्वजीत दास, भाग संख्या-127 की बीएलओ श्वेता यादव, भाग संख्या-128 की बीएलओ राधा यादव, भाग संख्या-129 की बीएलओ ऋतु पाल, भाग संख्या-130 के बीएलओ रामकृष्ण पटेल एवं भाग संख्या 131 के बीएलओ सतीश चन्द्र द्वारा मतदाता सूची में मतदाताओं के फोटोग्राफ को ठीक करना, मतदाताओं के नाम को सही करना, नए मतदाताओं को जोड़े जाने हेतु फार्म-6 का वितरण व भराया जाना, एक परिवार का अलग-अलग बूथों पर नाम एक बूथ पर किए जाने सहित वोटर मतदाता सूची में अन्य किसी प्रकार की कमियों को दूर करने का कार्य किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बूथ पर उपस्थित मतदाताओं से वार्ता करते हुए बताया कि आप सभी लोग आलेख्य मतदाता सूची में अपना स्वयं अथवा सम्बंधी मतदाता का नाम देख लें, यदि किन्हीं कारणवश उनका नाम आलेख्य मतदाता सूची में शामिल होने से छूट गया है अथवा घर के जो सदस्य 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई या 01 अक्टूबर, 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे, वे सभी बीएलओ से सम्पर्क कर फार्म-6 घोषणपत्र सहित प्राप्त करते हुए आवश्यक दस्तावेजों के साथ भरकर जमा कर दें।
इस अवसर पर एसडीएम सदर/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अभिषेक सिंह, सम्बंधित सुपरवाईजर, बीएलओ उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

