प्रयागराज ,31 जनवरी (आरएनएस)। मण्डलायुक्त एवं रोल आर्ब्जवर श्रीमती सौम्या अग्रवाल शनिवार को निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रम के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-262, इलाहाबाद उत्तर के मतदान केन्द्र राजकीय काष्ठकला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कटरा के बूथ संख्या 139 से 146 का निरीक्षण किया।
उन्होंने एसआईआर के तहत नो मैपिंग मतदाताओं को नोटिस दिए जाने एवं उनकी सुनवाई किए जाने से सम्बंधित की जा रही कार्यवाही तथा अर्ह मतदाताओं को फार्म-6 दिए जाने तथा उनसे प्राप्त करके उनको तत्काल अपलोड किए जाने की प्रगति के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करते हुए सभी बीएलओ और एईआरओ को फार्म-6 आफलाइन या आनलाइन प्राप्त होने पर तत्काल उनको अपलोड करते हुए फील्ड वेरीफिकेशन रिपोर्ट सब्मिट किए जाने के निर्देश दिए है। मण्डलायुक्त ने उपस्थित बीएलओ से कितने मतदाताओं को नोटिस दिया जाना है तथा उनमें से कितने मतदाताओं को नोटिस तामील हो गयी है, की जानकारी ली। उन्होंने नोटिस की कार्यवाही शीघ्रता से पूर्ण कराने तथा उसकी सुनवाई करते हुए निस्तारण के निर्देश दिए है।
मण्डलायुक्त ने कहा कि यदि मतदाता सूची में किसी का नाम, उम्र, लिंग आदि से सम्बन्धित कोई त्रुटि है, तो उसके संशोधन हेतु फार्म-8 घोषणा-पत्र सहित भरवायें।
इस अवसर पर अपर उपजिलाधिकारी सदर डॉ0 गणेश कनौजिया, तहसीलदार अनिल पाठक, सुपरवाईजर एवं बी0एल0ओ0 उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

