अब्बास-राय मीडिया प्रीमियर लीग
प्रयागराज ,31 जनवरी (आरएनएस)। हर्ष द्विवेदी के बहुमुखी प्रदर्शन ( 76 रन, 37 गेंद, दस चौके व तीन छक्के एवं 1 – 1 – 0 – 3 ) के दम पर फ्लाइंग डैगर्स ने उद्घाटन मैच मे अलमाइट इलेवन को 133 रन से और अरुण कुमार के अचूक गेंदबाजी ( 4 – 0 – 16 – 5 ) के बदौलत ऑपरेटिंग राइजिंग स्टार ने दूसरे मैच में पीडब्ल्यूडी प्रयागराज सुपर किंग्स को 35 रन से हराकर अब्बास-राय मीडिया प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं।
शनिवार को केपी कॉलेज मैदान पर उद्घाटन मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 229 रन ( हर्ष द्विवेदी 76, योगेश 33, अरविन्द 28 नाबाद, विनीत तिवारी 26, निशिकांत 22 रन, आदित्य त्रिपाठी 2/45, सौरभ तिवारी व धीरेन्द्र कुमार एक – एक विकेट, मनोज यादव 1/30 ) पर बनाए। जवाब में अलमाइट इलेवन की पूरी टीम 12 ओवर में 96 रन ( मनोज यादव 39, सौरभ तिवारी 17 रन, हर्ष द्विवेदी 3/00, अविनीश 2/09, पीके पाठक 2/11, शिवम अरोरा 2/31 ) पर बिखर गई।
दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑपरेटिंग राइजिंग स्टार ने 20 ओवर में 195 रन ( अर्पित केशरवानी 65, अमित कुमार 36, चितरंजन चौबे 21 रन, मो. अथर्व 2/31, नितीश सोनू सिंह 2/35 ) पर बनाए। जवाब में पीडब्ल्यूडी प्रयागराज सुपर किंग्स की टीम ने 19 ओवर में 160 रन ( नितीश सोनू सिंह 52, इमरोज अली 37, तौसीफ़ 22 रन, अरुण कुमार 5/16, रागेश सिंह, चितरंजन चौबे व मो. आदिल एक – एक विकेट ) ही बना सकी।
मैच से पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व पूर्व रणजी खिलाड़ी मो. तारिक ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन किया। आयोजन सचिव अमित श्रीवास्तव ने बताया कल भी दो मैच खेले जायेंगे। सीए प्रयागराज बनाम सीडीए थंडर स्ट्राइक और एनसीआर ऑफिसर्स बनाम इनविजिबल टाइटंस के बीच खेला जायेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

