प्रयागराज,31 जनवरी (आरएनएस)। बहरिया थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव स्थित नहर में एक अज्ञात बच्ची का शव मिला। ग्रामीणों ने शव को देखा। तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह घटना शनिवार शाम की है, जब गोपालापुर के समीप नहर में बच्ची का शव देखा गया। देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
पुलिस ने शव की पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। बच्ची की पहचान सुनिश्चित करने के लिए फोटो के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास के थाने में शव मिलने की सूचना पहुंचा दी है।
डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने कहा कि नहर में शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और फोटो के आधार पर शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

