लखनऊ,31 जनवरी (आरएनएस)। हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन बजरंग सेवा समितिके तत्वावधान में आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को अवध विहार योजना में सरयू एन्क्लेव के सामने रोटरी संख्या 8 स्थित पार्क में हुआ द्य कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूजनीय महंत सिद्धेश्वरानन्द गिरी महराज, विशिष्ट अतिथि कथा वाचक पंडित राम प्रकाश ओझा व मुख्य वक्ता सुप्रीम कोर्ट के प्रख्यात अधिवक्ता व समाजसेवी अश्वनी उपाध्याय ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया । कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट अरविन्द त्रिपाठी ने किया । मुख्य वक्ता अश्वनी उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी विद्यालयों में प्रार्थना को बदलकर अब समय आ गया है कि नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे….. होनी चाहिए और हर प्रकार के बदलाव के लिए जन मानस को आगे आना चाहिए। सम्पूर्ण देश में मुगलों के नाम पर बने गली मोहल्लों के नाम परिवर्तन हेतु भारतीय नामकरण आयोग की स्थापना होनी चाहिए। मुख्य अतिथि पूजनीय महंत सिद्धेस्वरानन्द गिरि ने मातृशक्ति का आह्वान करते कहा कि उन्हें महाराणा प्रताप, शिवा, रानी लक्ष्मीबाई आदि जैसी वीर प्रतापी संतान चाहिए तो उन्हें उनकी माँ जैसा संस्कार भी धारण करना पड़ेगा और देश भक्ति की आग में जलना पड़ेगा । कार्यक्रम की सह संयोजिका मीना सिंह ने समाज में अनुकूल परिवर्तन हेतु पंच परिवर्तन विषय पर प्रकाश डाला, तत्पश्चात कार्यक्रम संयोजक अनन्त राम मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त किया और भारत माता की आरती के पश्चात मंच संचालक अरविन्द त्रिपाठी ने कार्यक्रम समापन की घोषणा की । कार्यक्रम में भजन गायिका वंदना मिश्र ने अपने भजनों के माध्यम से सबका मन मोह लिया द्य डॉ पूजा के नेतृत्व में भागीरथी एन्क्लेव की बहनों ने सामूहिक गीत जाग रहा है जन गण मन.. निश्चित होगा परिवर्तन की शानदार प्रस्तुति दी द्य इस अवसर पर लोक भारती के राष्ट्रीय व्यवस्था प्रमुख कमलेश कुमार गुप्ता , जिला प्रचारक दौलत , नगर संघ चालक डॉ देवेश , भाग अपार्टमेंट प्रमुख अरविन्द , मंतोष , सह नगरकार्यवाह करुणा शंकर , नगर प्रचार प्रमुख वागीश , डॉ हृदयेश बिहारी, सुरेश दत्त दूबे, सुश्री नीलम इंसान , रमेश , सुत , राजेश व मोनू समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

