प्रयागराज,31 जनवरी (आरएनएस)। औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामपुर पुलिस चौकी के समीप डंपर की चपेट में आने से मेडिकल स्टोर संचालक समेत दो युवकों की स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे के बाद दोनों मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना शुक्रवार रात की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कौंधियारा थाना क्षेत्र के बडग़ोहना निवासी दीपक पटेल 25 पुत्र ब्रह्मानंद पटेल और नौगवां सलैया गांव के रहने वाले इंद्रपाल 35 पुत्र सूर्यदीप पाल शुक्रवार की रात बाइक से प्रयागराज जा रहे थे। वह दोनों रामपुर पुलिस चौकी के पास पहुंचे तभी हॉट मिक्स प्लांट के समीप तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची औद्योगिक पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद वहां से दोनों को स्वरूप रानी अस्पताल रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
दीपक पटेल मेडिकल स्टोर चलाता था, जबकि इंद्रपाल एक प्राइवेट कंपनी में कलेक्शन का कार्य करता था। इंद्रपाल के दो बच्चे हैं जबकि दीपक पटेल अविवाहित था। घटना के बाद दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।
मृतक दीपक पटेल सेहरा बाजार में मेडिकल स्टोर चलाते थे। वे सिविल लाइन स्थित बालसन चौराहा से दवाइयां लेकर वापस घर लौट रहे थे। दीपक चार भाइयों में सबसे छोटे थे और अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं इंद्रपाल एक निजी कंपनी में फाइनेंसर के रूप में कार्यरत थे। वे अपने पिता की इकलौती संतान थे। इंद्रपाल की मृत्यु से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन बदहवास हैं और घर में मातम पसरा हुआ है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

