प्रयागराज,31 जनवरी (आरएनएस)। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत आज सड़क सुरक्षा माह का समापन कार्यक्रम सम्भागीय एवं उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय, प्रयागराज में सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में प्रयागराज जनपद के वाहन स्वामी, विभिन्न ट्रान्सपोर्ट यूनियनों के पदाधिकारी एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।
कार्यकम में उपस्थित आम जनमानस को वाहन चलाते समय यातायात नियमों एवं संकेतों का पालन करने, ओवर स्पीड में वाहन न चलाने, गलत लेन में वाहन न चलाने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करने हेतु अनुरोध किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा आम जनमानस से अनुरोध किया गया कि वह सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु यातायात नियमों एवं संकेतों का पालन अवश्य करें।
उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव, नवप्रोन्नत सम्भागीय परिवहन अधिकारी / सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) प्रयागराज द्वारा की गयी। सड़क सुरक्षा माह के समापन कार्यक्रम में आनन्द प्रताप राव, एआरटीओ (प्रवर्तन) प्रयागराज प्रथम दल, श्रीमती केकी मिश्रा यात्री एवं मालकर अधिकारी, प्रयागराज, रामसागर यात्री एवं मालकर अधिकारी, प्रयागराज, मिथिलेश कुमार सिंह यात्री एवं मालकर अधिकारी, प्रयागराज, रघुनाथ द्विवेदी, टैम्पो-टैक्सी यूनियन, प्रयागराज एवं समस्त कार्यालय कार्मिक एवं प्रवर्तन सिपाही उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

