नोटिस पहुंचाने पर भी ज्यादा जोर देने की बात कही
प्रयागराज,31 जनवरी (आरएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष अभियान के तहत एसडीएम सदर प्रयागराज ने आज 4 वाहिनी पीएसी धूमनगंज स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल का निरीक्षण किया। यहां मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु चल रहे विशेष शिविर में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी देखी गई।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बीएलओ व कर्मचारियों को फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 भरने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत लाखों मतदाताओं के नाम जोडऩे व संशोधन का लक्ष्य पूरा करने पर जोर दिया गया।यह निरीक्षण प्रयागराज जिले में 2027 विधानसभा चुनावों के लिए मतदाता सूची को अद्यतन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्थानीय प्रशासन ने सभी योग्य नागरिकों से बूथ स्तर पर पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

