लखनऊ,31 जनवरी (आरएनएस)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय कर्मयोगी–लार्ज स्केल जन सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण विश्वविद्यालय के सभी शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्थायी कर्मचारियों के लिए 11 बैचों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अमेठी सैटेलाइट सेंटर को भी शामिल किया गया है। कार्यक्रम में लगभग 300 प्रशिक्षार्थियों ने सहभागिता की।कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। प्रशिक्षण सत्र में प्रो. डी.आर. मोदी, प्रो. सुदर्शन वर्मा तथा कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार सिंह प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. आर.के. साहू एवं डॉ. बालन जी. द्वारा किया गया।इस अवसर पर कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने प्रशिक्षण के सफल आयोजन के लिए सभी प्रशिक्षकों एवं समन्वयकों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मचारियों में सेवा भावना, कार्यकुशलता और जिम्मेदारी के भाव को मजबूत करते हैं।प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय के कार्मिकों में सेवा भाव, जवाबदेही एवं उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना रहा। यह कार्यक्रम क्षमता निर्माण आयोग, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय कर्मयोगी मिशन के अंतर्गत प्रारंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाना है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

