*सूर्य नमस्कार 12 शक्तिशाली योग अभ्यासों का एक समूह है जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए सबसे बेहतरीन अभ्यास : योगी ज्वाला
मीरजापुर,31 जनवरी (आरएनएस)। नगर के पांडेपुर स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल में पतंजलि युवा भारत एवं विंध्य योग सेवा धाम के संयुक्त तत्वाधान में पिछले एक पखवाड़ा से चल रहे बाल योग संस्कारशाला शिविर का भव्य समापन हुआ। योग गुरु राष्ट्रीय योगासन जज योगी ज्वाला सिंह ने स्कूल के समस्त बच्चों को खड़े होकर करने वाले, बैठकर करने वाले, पेट की बल लेटकर करने वाले एवं पीठ की बल लेटकर करने वाले योग आसनों के साथ सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराते हुए कहा कि सूर्यनमस्कार 12 शक्तिशाली योग अभ्यासों का एक समूह है जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए सबसे बेहतरीन अभ्यास है। यह लचीलापन बढ़ाने, वजन घटाने, पाचन तंत्र को सुधारने, मांसपेशियों को टोन करने, तनाव कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में सहायक है। बताया कि यह अभ्यास मनुष्य के पूरे शरीर को ऊर्जावान और चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए एक संपूर्ण व्यायाम है। इसे हर किसी को अवश्य करना चाहिए क्यूंकि यह अभ्यास मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे तेजी से कैलोरी बर्न होती है और पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। रक्त संचार को बेहतर बनाता है जिससे संपूर्ण शरीर स्वस्थ और निरोग रहता है। शिविर के समापन अवसर पर प्रबंधक अनंत राज भंडारी
ने कहा कि बाल योग संस्कारशाला शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा स्वास्थ के साथ संस्कारों से से परिचित कराना था, जैसे कि बच्चों को प्रात: काल सबसे पहले उठकर करदर्शन कर धरती माता को प्रणाम करते हुए अपने घर के माता-पिता दादा दादी को प्रणाम कर दिन की शुरुवात करनी चाहिए। साथ ही उन्हें इस बात से भी परिचय कराया गया कि जीवन में सफल होने के लिए शिक्षा स्वास्थ और संस्कार का बहुत जरूरी है। प्रधानाचार्या श्रीमती रितु भंडारी ने कहा कि पिछले 15 दिनों से चल रहे , बाल योग संस्कारशाला शिविर का आयोजन अत्यन्त सुन्दर और सराहनीय रहा जहां बच्चों के प्रतिभा लगन कला और कौशल को देखकर लगा कि सच में अगर बच्चों के जीवन में बाल्यकाल से ही योग प्राणायाम व्यायाम से शामिल किया जाए तो जीवन सच में हर बच्चा नशा व्यसन दुर्व्यसन से दूर रहकर जीवन में पूर्ण रूप से स्वस्थ निरोग रहते हुए भगवान् के दिए हुए जीवन को सफल व सार्थक बना सकता है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रभारी तृप्ति श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर वीना श्रीवास्तव, भारतीय अस्थाना, रुचिका शर्मा, रूपाली श्रीवास्तव, साक्षी कसेरा, संगीता विश्वकर्मा, अमित सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

