सुलतानपुर,31 जनवरी (आरएनएस)। जिले के कोऑपरेटिव विभाग में तैनात सहायक निबंधक (एआर) अंजनी कुमार के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को उनका भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम विकास भवन परिसर स्थित प्रेरणा सभागार में सम्पन्न हुआ। समारोह का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह के निर्देश पर किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी गजेंद्र तिवारी ने की। इस अवसर पर परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह, डीसी एनआरएलएम के.डी. गोस्वामी, जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी डीएसडीओ ददन कुमार सहायक अभियंता (लघु सिंचाई) मंगल यादव सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं कोऑपरेटिव विभाग से जुड़े लोग उपस्थित रहे। 30 वर्षों का समर्पित एवं अनुकरणीय कार्यकाललगभग तीन दशकों के सेवाकाल में अंजनी कुमार ने कोऑपरेटिव विभाग को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई। खाद की किल्लत जैसी गंभीर समस्याओं से लेकर विभागीय जटिलताओं तक, उन्होंने हर परिस्थिति में समन्वय, धैर्य और दृढ़ निर्णय क्षमता के साथ कार्य किया। उनके कार्यकाल में हाईकोर्ट से संबंधित कई मामलों का सफल निस्तारण किया गया, जो उनकी प्रशासनिक दक्षता और अनुभव को दर्शाता है। समय पालन और अनुशासन की मिसाल अधिकारियों ने अपने संबोधन में बताया कि अंजनी कुमार प्रतिदिन सुबह 10 बजे तक विकास भवन पहुंचकर कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा करते थे। कर्मचारियों के साथ नियमित बैठक कर वे समस्याओं पर गंभीर चर्चा करते और त्वरित समाधान सुनिश्चित करते थे। इसी कारण वे विभाग में एक अनुशासित, कर्मठ एवं सहयोगी अधिकारी के रूप में जाने जाते रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

