जौनपुर,31 जनवरी (आरएनएस)। जिलें के थाना सिकरारा थाने व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने 435 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब अनुमानित कीमत एक करोड रुपये) बरामद करते हुए, दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक, डा0 कौस्तु ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सिकरारा व एसटीएफ टीम प्रयागराज की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान तस्करी की जा रही कि अवैध अंग्रेजी शराब 435 पेटी डीसीएम में राजधानी व्हिस्की 750 एमएल कुल अवैध अंग्रेजी शराब 5220 बोतल में कुल अवैध अंग्रेजी शराब 3915 लीटर के साथ पंकज पाल उर्फ टिटू पुत्र चन्द्रपाल निवासी दीनदयाल नगर थाना सिविल लाईन जनपद मुरादाबाद व प्रिन्स श्रीवास्तव उर्फ सिंटु पुत्र स्व0 रमेशन्द्र श्रीवास्तव नई बस्ती हुकुलगंज थाना लालपुर पाण्डेयपुर जनपद वाराणसी से बरामद करते हुए आयुष्मान आरोग्य उपकेन्द्र सिकरारा के पास से गिरफ्तार किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

