जौनपुर,31 जनवरी (आरएनएस)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर सुंदरलाल के आकस्मिक निधन पर विश्वविद्यालय के सरस्वती सदन में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर सुंदरलाल का निधन बीती रात उनके निज आवास, आगरा में हो गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रोफेसर सुंदरलाल ने अपने कार्यकाल में विश्वविद्यालय को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने हेतु अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने ‘बापू बाजारÓ जैसी अभिनव योजनाओं के माध्यम से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को समाज से सीधे जोडने का सार्थक प्रयास किया। उनका निधन विश्वविद्यालय परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ज्ञात हो कि प्रोफेसर सुंदरलाल वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 15वें कुलपति थे। उनका कार्यकाल 21 दिसंबर 2010 से 20 दिसंबर 2013 तक रहा। वे डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के गणित विभाग में प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के उपरांत भी वे आगरा विश्वविद्यालय में नियमित रूप से गणित विषय का अध्यापन कार्य कर रहे थे।शोकसभा में विश्वविद्यालय के कुलसचिव केशलाल द्वारा शोक संदेश का पाठ किया गया। विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

