जौनपुर,31 जनवरी (आरएनएस)। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भगेरी गांव में नीले ड्रम में बालक की लाश संदिग्ध अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताते है कि गांव के बृजेश कुमार यादव का चार वर्षीय पुत्र ओम यादव घर के ठीक सामने खेल रहा था। घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर पंचायत भवन के पास गया और खेलते खेलते वहीं से गायब हो गया। परिवार के लोग और ग्रामीण बडी संख्या में जुट कर झाडी और खेतों में काफी देर तक तलाश किया। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिला तो लोगों ने पुलिस को दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों में मिलकर ढूंढना शुरू किया तो पंचायत भवन के एक कमरे में ओम यादव की लाश नीले रंग के एक ड्रम में अंधे हुए मुंह के बगल पडी हुई थी। ड्रम में ना तो पानी था ना और कोई सामान भरा हुआ था। मौत का कारण साफ करने के लिए पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर जितना मुंह उतनी बातें कही जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

