सड़क सुरक्षा माह का समापन
जौनपुर,31 जनवरी (आरएनएस)। जनपद में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन 01 जनवरी से 31 जनवरी तक किया गया। शनिवार को समापन पर पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र और पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ के द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। सहायक प्रवर्तन अधिकारी सत्येन्द्र कुमार के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों, एनसीसी0 सड़क सुरक्षा के दौरान घायल व्यक्तियों को मदद पहॅूचाने वाले 03 राह-वीरों (मो0 राशिद, अनिल कुमार, घनश्याम) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त के साथ माध्यमिक एवं महाविद्यालय के जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोंगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जनक कुमार इंटर कालेज, टी0डी0पी0जी0 कालेज के एनसीसी केडेटस, हरिहर इंटर नेशनल स्कूल, गुलाबी देवी इंटर कालेज के बच्चों को यातायात माह के दौरान जागरूकता कार्यक्रमों में बढ़ चढकर हिस्सा लेने पर उन्हे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा बच्चों को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में कहा गया कि सभी बच्चे सड़क सुरक्षा के नियमों को मन में आत्म सात कर ले और उसके पालन करने के लिए अपने प्रत्येक दिन के कार्य का हिस्सा बना लें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान जनपद में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें आमजन, छात्र-छात्राओं, वाहन चालकों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही। संचालन सलमान शेख ने किया। सी0ओ0 ट्रैफिक गिरेन्द्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, अधिशासी अभियन्ता प्रा0ख0 लो0नि0वि0 राजेन्द्र कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ,सत्येन्द्र कुमार सिंह, सी0ओ0 सदर देवेश सिंह, आर0आई0 पुलिस लाइन दीन दयाल दीक्षित, चिकित्साधिकारी अरूण यादव, यात्री मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अशोक कुमार यादव, यातायात निरीक्षक सुशील मिश्रा, आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

