जौनपुर,31 जनवरी (आरएनएस)। थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस द्वारा तीन लोगों को गिरफ्तार उनके कब्जे से एक ग्राइन्डर कटर मशीन,2727 रूपये नगद व अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार मुंगराबादशाहपुर पुलिस मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना पर पंजीकृत धारा 303/331(4)/317(2) बीएनएस से सम्बंधित तीन अभियुक्त विकास पटेल पुत्र लाल बहादुर पटेल उर्फ लल्लू निवासी लतहरिया मण्डी गेट के सामने कस्बा मुंगराबादशाहपुर , सोनू मौर्या पुत्र वसन्त लाल उर्फ सुक्खू निवासी मछलीशहर रोड साहबगंज थाना मुंगराबादशाहपुर व. अजीत पटेल उर्फ कप्तान पुत्र छोटे लाल पटेल निवासी पकडी थाना मुँगराबादशाहपुर को तरहटी तिराहा के पास से बरामद चोरी के माल सहित हिरासत पुलिस में लिया गया। बरामदगी में 06 डिब्बा काजू कुल 53.100 किलोग्राम ,02 बैग इलायची कुल 19 किलोग्राम, एक बोरी मे रामदाना कुल 29.400 किलोग्राम,एक बैग मे लौंग कुल 09 किलोग्राम, एक बोरी मे बादाम कुल 11.200 किलोग्राम, 01 ग्राइन्डर कटर मशीन व अभियुक्तगणो के पास से 2727 रूपये नगद बरामद हुआ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

