बाराबंकी ,31 जनवरी (आरएनएस)। विद्यालय में आज ग्रैंड पैरेंट्स डे बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के नन्हे-मुन्नों के दादा-दादी, नाना नानी सादर आमंत्रित थे। विद्यालय की प्रशासिका वीना पांडे तथा प्रधानाचार्या संचिता श्रीवास्तव ने आगंतुक अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट करके उनका स्वागत किया। सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्या जी ने आए हुए वरिष्ठ जनों का स्वागत करते हुए उनके आशीर्वाद की कामना की क्योंकि उनका आशीर्वाद ही सफलता का आधार है तत्पश्चात चंदा चमके चम-चम संगीत नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसने समस्त उपस्थित जनों को भाव विभोर कर दिया माता-पिता, दादा-दादी सर्वप्रथम पूज्य हैं। इसी भावना को दर्शाते हुए संगीत नृत्य सामने आया श्हमें माफ करना ओमश् जो बहुत सुंदर रहा द्य ‘संस्कारÓ नाम से छोटे-छोटे बच्चों द्वारा एक नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की गई जिसमें दर्शाया गया के हमें संस्कार देने में हमारे दादा-दादी कि कितनी अहम भूमिका होती है। आये हुए दादा-दादी, नाना-नानी के बीच लेमन स्पून, कैच द बॉल, म्यूजिकल चेयर फूलों की माला बनाना जैसे कई प्रतियोगिताएं रखी गई। जिसमें प्रथम द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले दादा-दादी, नाना- नानी को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। उसके बाद गंगा-जमुना भारतीय संस्कृति को ग्रैंड फिनाले के संगीत नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और सभी अपने-अपने त्योहारों के रंग में रंग गए। आए हुए अतिथियों ने समस्त कार्यक्रम की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की प्रशासिका वीना पांडे तथा प्रधानाचार्य जी ने आए हुए समस्त अतिथियों का हार्दिक धन्यवाद किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

