जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
बाराबंकी ,31 जनवरी (आरएनएस)। राष्ट्रीय आविष्कार कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन जीआईसी ऑडिटोरियम, बाराबंकी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक ओ.पी. त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक, जिला समन्वयक प्रशिक्षण (समग्र शिक्षा अभियान) विनीता मिश्रा, जिला समन्वयक अमित कुमार श्रीवास्तव एवं एस.आर.जी. पद्मजा त्रिपाठी द्वारा सरस्वती पूजन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक समिति के रूप में डायट प्रवक्ता शिखा साहू, आनंद यादव, जीआईसी से प्रवक्ता अनीस कुमार तथा जीजीआईसी से प्रवक्ता वंदना वर्मा उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त डायट से प्रवक्ता आर.पी. यादव एवं पुस्तकालय प्रभारी श्रीमती पूनम सिंह की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। जनपद स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में विकासखंड निंदूरा के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में विकासखंड मसौली ने प्रथम स्थान, विकासखंड निंदूरा ने द्वितीय स्थान तथा विकासखंड नगर क्षेत्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर तेजस के. (आईएएस), बीएसए एवं डीआईओएस द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद के समस्त विज्ञान एआरपी के साथ जिला व्यायाम शिक्षिका रितु पाठक, ऋषि टंडन, शिवा कांत दीक्षित, विपिन कुमार, मनोज चौधरी, दिलीप तिवारी, दिवाकर अवस्थी, रमाकांत, पंकज वर्मा सहित अन्य सम्मानित शिक्षक उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

