वाहन चालक संघ ने कोको कोला कम्पनी के विरूद्ध खोला मोर्चा
बाराबंकी ,31 जनवरी (आरएनएस)। शनिवार को सफेदाबाद स्थित कोको कोला कम्पनी के सामने अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। जब कम्पनी गेट के सामने भारी संख्या मे वाहन चालकों ने एक चालक के विरुद्ध की गई कार्यवाही से नाराजगी व्यक्ति करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्राप्त विवरण के अनुसार गत दिनो कम्पनी मैनेजर व वाहन चालक से किसी बात को लेकर झड़प हो गई थी उक्त घटना के समय जबतक अन्य कर्मचारी मामला समझ कर दोनों के बीच समझौता करा पाते कि दोनो मे मार पीट हो गई। बताया जाता है कि इस घटना को प्रबन्धन ने गंभीरता से लेते हुए चालक के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उसे नौकरी से निकालने का फरमान सुना दिया गया बस जैसे ही यह जानकारी अन्य साथियो को हुई कि आक्रोश फैल गया और वाहन चालक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चन्द्र यादव के नेतृत्व मे धरना शुरू करदिया, अध्यक्ष यादव ने बताया कि वाहन चालक के विरुद्ध की गई कार्यवाही न्याय पूर्ण नही है दोष मैनेजर का भी है उस पर भी कार्यवाही हो अगर ऐसा नही हुआ तो धरना और उग्र होगा जब तक मैनेजर के विरुद्ध कार्यवाही नही होती है तब धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

