बाराबंकी ,31 जनवरी (आरएनएस)। शनिवार को जनपद में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक राज कुमार तिवारी, अनिल कुमार शर्मा, वीरेन्द्र कुमार, महेन्द्र तथा उर्दू अनुवादक सह कनिष्ठ लिपिक हिदायत हुसैन को पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर ससम्मान विदाई दी गयी इस दौरान उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह के अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात आलोक पाठक, क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार व प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार मौजूद रहें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

