भागवत कथा पंडाल मे झूमे भक्त, दगे गोले
बाराबंकी,31 जनवरी (आरएनएस)। नगर पंचायत बंकी उतर टोला मे स्थित बाबू ओएन शुक्ला स्मारक विद्यालय मे श्रीमदभागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक स्वामी गोविंदाचार्य जी ने कथा मे बताया कि किस प्रकार पांच वर्ष के बालक ध्रुव दृढनिश्चय करके देवर्षि नारद जी से दीक्षा प्राप्त कर Óओम नमो भगवते वासुदेवाय Óमन्त्र का अखण्ड जाप करके परमात्मा को प्राप्त कर लिया हम सभी प्राणियों को सांसारिक बन्धनो से मुक्त होकर ईश्वर को ध्रुव की तरह प्राप्त करना चाहिए साथ ही अन्यान्य कथा जैसे, जड भरत चरित्र, भक्त प्रह्लाद चरित्र, गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार, सूर्य वंश मे राम अवतार, चन्द्र वंश के वर्णन के साथ यदुवंश के सिर मोर धर्म की स्थापना हेतु भगवान नारायण ने भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि बुधवार रोहिणी नक्षत्रअभिजित मुहूर्त रात 12 बजे 16 कलाओं से युक्त कृष्ण के रूप मे अवतार लिया। नन्द घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की, जय कृष्ण गोपाल की। आयोजक अशोक मौर्य व उनकी पत्नी ममता मौर्या ने कथा सुनने आये लोगो को श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी मे मिठाई का विवरण किया। श्रीकृष्ण का जन्म होते ही कथा पंडाल मे शमिल लोगो ने सोहर गीत के साथ नृत्य करके झूमते नजर आए। इस मौके पर अशोक कुमार मौर्य, ममता, रामनाथ मौर्य,आशा देवी, रामकुमार मिश्र, सुदामा मिश्रा, शेखर, विवेक जायसवाल, शिवमित्र मौर्य कामिनी देवी, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, विभा श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, तुषार, रागिनी, कनिष्का, उपेंद्र मौर्य, गणेश मौर्य, श्याम जी, सुनील जायसवाल साक्षी, रवि मौर्य, आदित्य,शौर्य ,अमन, क्रांति जायसवाल, चंद्रशेखर उपाध्याय, सुनील जायसवाल, मनीष गौतम, कमला देवी, रश्मि, आदि भक्त उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

