संगम माघ मेला के शिविर में कार्यरत शिवसैनिकों एवं पदाधिकारियों को किया सम्मानित
बाराबंकी ,31 जनवरी (आरएनएस)। जिले के वरिष्ठ शिवसेना नेता एवं शिवसेना यूबीटी के प्रदेश महासचिव व पूर्वांचल प्रभारी मनोज मिश्र विद्रोही को पार्टी के प्रति निष्ठा एवं प्रचार प्रसार के योगदान को देखते हुए प्रयागराज संगम माघ मेला के शिविर में प्रयागराज के शिवसैनिकों एवं पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं पार्टी के प्रदेश उप प्रमुख पंकज मिश्रा द्वारा सम्मान पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर काशी मंडल प्रभारी विक्रम यादव, प्रदेश संगठक प्रदीप चौरसिया, प्रदेश संगठक आशीष तिवारी, प्रयागराज महानगर प्रमुख मिलन साहू, चित्रकूट प्रभारी सोनू मिश्र, शिविर प्रभारी राज कुमार रावत आदि ने प्रभारी मनोज विद्रोही का स्वागत किया। श्री विद्रोही को सम्मानित किए जाने पर वरिष्ठ उप प्रमुख कमलेश सिंह चौहान, जिला उप प्रमुख दीपू वाल्मीकि उर्फ पंडित जी, अजय गुप्ता, जिला प्रवक्ता कौशल शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी सोमनाथ मिश्र, युवा सेना जिला प्रमुख मनोज सिंह मिंटू, विद्यार्थी सेना जिला प्रमुख दिव्य प्रकाश पाठक, व्यापार सेना जिला प्रमुख सुशील जायसवाल उर्फ बबलू, जिला प्रचारक राधेश्याम सैनी, जिला सचिव चंद्र शेखर, प्रवीन वर्मा, हेमेंद्र सोनी आदि शिवसेना पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

