—- प्रतियोगिता में सोनम ने समस्त विकास खण्डो के 100 मेघावी छात्र, छात्राओं में रही अव्वल।
—- मेरा प्रयास रहता है कि प्रतियोगिता में हिस्सा ले छात्र:- सुरेन्द्र सिंह।
कुशीनगर, 31 जनवरी (आरएनएस)। जिला मुख्यालय रविन्द्र नगर धूस स्थित कम्पोजिट विद्यालय में आयोजित क्विज प्रतियोगिता एवं विज्ञान प्रदर्शनी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय धूसी टोला महुई बुजुर्ग क्षेत्र हाटा की छात्रा सोनम ने लिखित एवं विज्ञान प्रदर्शनी में अपना स्थान पक्का कर परचम लहराया दिया।
मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉश राम जियावान मौर्य, जिला विकास अधिकारी की उपस्थिति में आयोजित क्विज प्रतियोगिता मे जनपद के लगभग सौ छात्रों ने भाग लिया। जिसमें हाटा बिकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय धुसी टोला महुई बुजुर्ग की सोनम ने सफल होकर अपना स्थान पक्का कर परचम लहराया है। परीक्षा के सफलता के बाद अपने गांव विद्यालय पर पहुंचने पर प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र सिंह ने छात्रा को सम्मानित किया। सम्मान समारोह में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश सिंह पटेल ने भी सोनम को माला पहनाकर सम्मानित किया। छात्रा सोनम के इस उपलब्धि पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री राजकुमार सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह, रामदिनेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह, रामप्रवेश यादव, सुनील सिंह, जयंत सिंह, दिवाकर ओझा, विजय कनौजिया, अर्चना विश्वकर्मा, देवराज प्रसाद, मनोज सिंह पटेल, रामप्रताप सिंह, आदित्य सिंह उपेन्द्र सिंह, योगेश सिंह आदि ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

