कुशीनगर, 31 जनवरी (आरएनएस)। जिला मुख्यालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शहादत को सादगी, गरिमा एवं अनुशासन के साथ स्मरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान एवं अमूल्य योगदान को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का जीवन साहस, संघर्ष, त्याग एवं राष्ट्रप्रेम का प्रतीक रहा है। उनकी कुर्बानियां आज भी प्रशासनिक व्यवस्था एवं जनसेवा के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को आत्मसात कर प्रशासन जनता के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ बना सकता है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रेम कुमार राय, जिलापूर्ति अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यह संकल्प लिया कि वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं सेवा भाव के साथ करेंगे तथा जनहित को सर्वोपरि रखेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

