कुशीनगर, 31 जनवरी (आरएनएस)। राज्य सरकार द्वारा अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षको एवं व्यवसायिक शिक्षकों तथा रसोइया को कैशलैस चिकित्सा सुविधा अनुमन्य करना ऐतिहासिक कदम है।
प्रधानाचार्य परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष डा0 देवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि उ प्र प्रधानाचार्य परिषद सरकार के इस निर्णय का स्वागत करता है। राष्ट्रीय इन्टरमीडिएट कालेज भुजवली प्रमुख में एन एस एस के समापन समारोह में उपस्थित प्रधानाचार्य अशोक कुमार, गिरिजेश त्रिपाठी, गोविंद मिश्र, प्रमोद ओझा आदि ने इसका मुक्त कंठ से स्वागत करते हुए कहा कि इस निर्णय से शिक्षकों में उत्साह का वातावरण सृजित होगा और वे बेहतर कार्य निष्पादन करेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

