कुशीनगर, 31 जनवरी (आरएनएस)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के तत्वावधान में सचिव प्रभात सिंह ने वन स्टॉप सेंटर, सखी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य पीडि़त महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन करना रहा।
निरीक्षण के दौरान केंद्र में कुल 04 पीडि़ताएं उपस्थित पाई गईं। जिनमें 03 बालिक तथा 01 नाबालिग शामिल रही। सचिव द्वारा पीडि़ताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं केंद्र द्वारा प्रदान की जा रही सहायता की जानकारी हासिल की।
निरीक्षण के दौरान केंद्र में साफ-सफाई, आवासीय व्यवस्था, खान-पान, पेयजल, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं संतोषजनक पाई गईं। सचिव ने केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिया। सचिव ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर, सखी महिलाओं एवं बालिकाओं को संकट की स्थिति में त्वरित सहायता, संरक्षण, परामर्श एवं विधिक सहयोग प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पीडि़त महिलाओं को संवेदनशीलता, सम्मान एवं गोपनीयता के साथ सेवाएं उपलब्ध कराई जाए। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रबंधक रीता यादव, पैरा मेडिकल नर्स चन्दा सिंह, महिला आरक्षी शशि उपाध्याय, जिला समन्वयक, हब नलिन सिंह तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर मुनीश कुशवाहा उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

