कुशीनगर, 31 जनवरी (आरएनएस)। पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर एस चन्नप्पा रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की सलामी के उपरांत पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। साथ ही कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पास्को एक्ट सहित अन्य गंभीर मामलों मे प्रभावी पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाने वाले पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके उपरांत उन्होंने रामकोला थाने का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
जनपद में उप पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर श्री चन्नप्पा पहुंचे हुए थे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली तथा गहन निरीक्षण किया। सलामी के उपरांत पुलिस बल की दौड़ कराई गई तथा टोली-वार परेड ड्रिल का निरीक्षण किया। इस दौरान परेड ड्रिल की तकनीक एवं अनुशासन पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में पुलिस कैफे में पुलिस कर्मियों एवं आगंतुकों के लिए आरामदायक कैफेटेरिया तथा आरओ प्लांट (शुद्ध पेयजल संयंत्र) का विधिवत उद्घाटन किया। साथ ही पुलिस लाइन के परिवहन शाखा का भी गहन निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न रजिस्टरों (वाहन रख-रखाव, सर्विसिंग, कंडम वाहन आदि संबंधित अभिलेखों) की जांच की तथा शाखा प्रभारी को वाहनों के उचित रख-रखाव, समय-समय पर सर्विसिंग, जर्जर वाहनों को कंडम करने एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके उपरांत पुलिस उपमहानिरीक्षक ने पुलिस कार्यालय के समस्त शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। पास्को एक्ट के एक मामले में कुशीनगर पुलिस की प्रभावी पैरवी से दोषी को आजीवन कारावास सहित 5.25 लाख रुपये के अर्थदण्ड की सजा दिलाने वाली टीम को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी के साथ समीक्षा बैठक कर अपराध अनावरण, जनसुनवाई जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। इसी क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक ने रामकोला थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली तत्पश्चात आवास, थाना परिसर, बैरक, थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, बंदी गृह, विवेचना कक्ष, मिशन शक्ति केन्द्र आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर को साफ रखने, कार्यालय में अभिलेखों को दुरुस्त रखने व मीनू के अनुसार पोषण युक्त भोजन तैयार करने, शस्त्रागार में शस्त्रों को नियमित सफाई करने, निष्प्रोज्य दंगा नियंत्रण उपकरणों को बदलकर नए प्राप्त करने, लंबे समय से थाने में दाखिल अभियोगों से संबंधित लावारिस एवं जप्त वाहनों की नीलामी कराने का निर्देश दिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, क्षेत्राधिकारी खड्डा वीरेन्द्र कुमार सिंह, प्र0नि0 रामकोला धनवीर सिंह, पी0आर0ओ0 उपेन्द्र कुमार एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

