रुद्रपुर,31 जनवरी (आरएनएस)। युवक से मोबाइल छीनने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मो. फरहान पुत्र इकबाल नवी निवासी ग्राम नौंगवा मलपुरा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार को शाहबाज निवासी ग्राम कच्ची खमरिया उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया। उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

